Posts

Showing posts from April, 2017

नायिका

Image
                               नायिका             "तुम्हारी अनुपस्थिति मेरे जीवन का सबसे बड़ा अभाव रहेगी। जब झाँक के देखता हूँ अतीत के पन्नो को तो तुम्हारा अस्तित्व साफ़ नज़र आता है, तुम्हारा मुझमें मुझसे ज़्यादा होना महसूस होता है और ख़ुद अस्तित्वहीन होने का आभास होता है।         ऐसा लगने लगता है कि तुम हमेशा से इस कहानी की नायिका रही हो। अद्वितीय, निडर, निश्छल, छंद या किसी लय सी लड़की, जो अपने किरदार को बख़ूबी निभा रही हो और संघर्ष कर रही हो अपने प्रेम को पाने के लिए।            कहते है की स्त्री हमेशा से अलग अलग तरीको से प्रेम को व्यक्त करती है और पुरुष उसी प्रेम को सिद्ध करता है। पर यहाँ व्यक्त और सिद्ध तुमने ही किया। तुमने ही कहानी को नया आयाम दिया। उसमें नए रंग भरे। सिर्फ़ तुम ही चाहती थी की यहाँ प्रेम विजय हो। और मैं अव्यक्त सा अपने ही आप मैं खोया रहा। तुम्हारे प्रेम को देख कर भी अनदेखा करता रहा। और सोचता रहा की यहा...